{"_id":"6285366d6c88b678374a6d14","slug":"woman-s-bag-left-in-train-grp-found-it-and-handed-it-over-auraiya-news-knp697536639","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का बैग ट्रेन में छूटा, जीआरपी ने ढूंढकर सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का बैग ट्रेन में छूटा, जीआरपी ने ढूंढकर सौंपा
विज्ञापन
फोटो-18एयूआरपी-24 फफूंद रेलवे स्टेशन की जीआरपी चौकी पर महिला को बैग सौंपते जीआरपी पुलिस कर्मी। संवा
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। कालका मेल में यात्रा कर रही कानपुर की महिला का सोने-चांदी के आभूषण एवं रुपयों से भरा बैग ट्रेन में छूट गया। जानकारी मिलने पर जीआरपी ने बैग ढूंढकर महिला को सौंप दिया। बैग मिला तो महिला खुशी से फूली नहीं समाई।
जीआरपी चौकी प्रभारी जयकिशोर ने बताया कि मंगलवार की दोपहर दिल्ली की ओर जा रही कालका मेल ट्रेन के कोच संख्या डी-2 में एक बैग छूट जाने की सूचना मिली। महिला कानपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गई थी। रेलवे स्टेशन फफूंद पर ट्रेन रुकने पर हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और आरक्षी मुकेश कुमार ने बैग को कालका एक्सप्रेस में ढूंढा।
काफी प्रयासों के बाद बैग सही सलामत मिल गया। सुनीता बाजपेई को बैग मिलने की सूचना दी गई। मंगलवार की देर रात फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची कानपुर नगर के थाना नरवल के ग्राम करबिगवा निवासी सुनीता बाजपेई को जीआरपी ने बैग सौप दिया। बैग में सोने के कान के झुमके, चांदी की पायल, कमर कंधनी, पैर की बिछिया एवं साढ़े चार हजार रुपये थे।