फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आकर गई महिला की जान

Tue, 12 Apr 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by train
प्राची की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर ब्लू टूथ कान में लगाकर किसी से चिल्ला-चिल्लाकर मोबाइल पर बात कर रही महिला दिल्ली से आ रही ट्रेन के सामने खड़ी हो गई, जिससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। बताते हैं कि स्टेशन पर मौजूद गार्ड ने उसे ट्रैक से हटने के लिए आवाज लगाई पर वह हटी नहीं।
विज्ञापन

अछल्दा के पूर्वा गांव निवासी विनोद यादव की बेटी प्राची (23) की शादी बिधूना के नगला जाधव वैवाह गांव निवासी मोहित से 28 नवंबर 2020 को हुई थी। दंपती के संतान नहीं थे। परिजनों ने बताया कि प्राची के भाई ध्रुव के बेटे का सोमवार को मूल शांति का कार्यक्रम था। इस कारण प्राची रविवार को अपने मायके आई थी। सोमवार को कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे के बाद वह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन बाजार न जाकर वह अछल्दा रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर मौजूद लोगों के मुताबिक, घटना से कुछ समय पहले तक वह फोन पर किसी से बात कर रही थी। फिर वह तेजी से बात करने लगी और फिर गुस्से में दिल्ली से कानपुर जा रही नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के सामने खड़ी होकर जान द दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला के ट्रैक पर पहुंचते ही गार्ड ने हटने का इशारा किया, लेकिन वह हटी नहीं। महिला के हाथ में प्राची लिखा था, तभी पति मोहित स्टेशन पहुंचा और पत्नी का क्षत विक्षत शव देख परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के मुताबिक, प्राची पति की हरकतों से परेशान थी। स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने बताया कि गार्ड ने महिला को हटने के लिए आवाजें लगाई, पर वह नहीं हटी और ट्रेन ऊपर से गुजरने से उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed