फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman dies after being hit by combine machine

Auraiya News: कंबाइन मशीन की चपेट में आकर महिला की मौत

Fri, 17 Nov 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 17 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by combine machine
अछल्दा। खेत पर धान काटते वक्त मशीन की चपेट में आई महिला की मौत हो गई। जानकारी पर सीओ समेत थाना का स्टाफ अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर निवासी आरती देवी (26) पुत्री प्रमोद शाक्य अपने पिता के नगला कहारान के मोड़ पर खेत में मशीन (कंपाइन) से धान कटवा रही थी। परिजनों ने बताया कि आरती की छह माह पूर्व मानीकोठी निवासी भूपेंद्र के साथ शादी हुई थी। भाई दूज पर्व पर वह अपने भाई संजीव कुमार का तिलक करने आई हुई थी। इसी दौरान धान की कटाई शुरू हो जाने पर परिजनों की मदद के लिए वह शुक्रवार शाम खेत पर पहुंच गई। मशीन के पीछे आरती खेत में पड़ी धान को दराती से काट कर डाल रही थी।

तभी मशीन का पिछला हिस्सा आरती पर चढ़ गया। चपेट में आकर आरती बुरी तरह से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर जानकारी पर सीओ अशोक कुमार व थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई। घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed