{"_id":"65219ac00cf08a3b4e050428","slug":"woman-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-3822-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। फफूंद और पाता रेलवे स्टेशनों के बीच में रेल ट्रैक पर एक महिला का शव मिला। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने में जुट गई। मरने से पहले महिला ने एक वीडियो बनाकर अपने भाई को भेजा। जब तक भाई वीडियो देख पाता, महिला ट्रेन से कट चुकी थी। मायके वालों ने देर शाम औरैया मोरचरी पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।
शनिवार सुबह लगभग 11 बजे दिबियापुर थाना पुलिस सूचना पर गांव केंझरी अड्डा के पास पहुंची। जहां दिल्ली हावड़ा रेल ट्रैक पर एक महिला का शव मिला पाया। इस पर दिबियापुर थाने के दरोगा प्रदीप अवस्थी एवं महिला कांस्टेबल ने मौके शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को मोरचरी भेज दिया गया। देर शाम मोरचरी पहुंचे मृतका के कुठौंदा तहसील मेहगांव जिला भिंड निवासी भाई अतुल शर्मा व अन्य परिजनों ने उसकी शिनाख्त प्रवीना (28) पत्नी अमित तिवारी के रूप में की। भाई अतुल ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। बताया कि उसके मोबाइल पर सुबह मरने से पहले बहन प्रवीना का बनाया हुआ एक वीडियो पहुंचा। उस दरम्यान वह खेत पर ट्रैक्टर से चला रहा था। जिससे वह वीडियो को देख नहीं पाया। दोपहर लगभग 12 बजे जब काम खत्म हुआ तो सुस्ताने के लिए बैठने के दौरान जैसे ही उसने अपना मोबाइल चलाया। तभी बहन का भेजा हुआ वीडियो देखा। इस पर उसने औरैया फोन करके जानकारी दी। साथ ही वह खुद भी औरैया आया। शाम को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में प्रवीना रोते हुए कह रही है कि वह अपनी मर्जी से ट्रेन से कटकर मरने जा रही है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। वहीं वह यह भी कह रही है कि घर में उसकी कोई इज्जत नहीं करता वह शारीरिक समस्या से भी परेशान है। उसने बच्चों को आराम से रखने और अपने पति तिवारी की कोई गलती न होने के चलते सभी से उनको कुछ भी न करने की बात कही है।
घटना को लेकर मृतका के ससुर राजकुमार जो पीडब्ल्यूडी औरैया में मेट है ने बताया कि सुबह उसकी पुत्रवधू दवा लेने की बात कहकर घर से गई थी। जिस पर उसने जल्दी लौटने के लिए कहा था, लेकिन बहू तो नहीं उसकी मौत की खबर आयी। मृतका का पति अमित तिवारी खेती करता है। दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से शिकायती पत्र मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।