फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman commits suicide by hanging herself in her parents' home

Auraiya News: मायके में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 06 Feb 2025 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself in her parents' home
प्रिया। (फाइल फोटो) - फोटो : प्रिया। (फाइल फोटो)
अजीतमल। दो दिन पहले ससुराल से मायके आई एक महिला ने कमरे में छत के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। शव फंदे पर देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई, पड़ोसी पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस पूरे मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बेटी प्रिया की शादी 14 जुलाई 2024 को बेला थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी राजेंद्र कुमार के साथ की थी। प्रिया ससुराल में ही रह रही थी। पति राजेंद्र कुमार दिल्ली में मेट्रो में काम करते हैं। मायके पक्ष के मुताबिक प्रिया राजेंद्र के साथ दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन राजेंद्र उसे साथ नहीं ले जाना चाहते थे, इसलिए वह नाराज थी। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले चार फरवरी को प्रिया ससुराल दौलतपुर से मायके प्रतापपुर आई थी। रात में उसकी अपने पति से फोन पर बात भी हुई थी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह परिजनों ने प्रिया को घर के कमरे में छत के कुंडे से बंधे फंदे से लटका देखा। सूचना पर सीओ व कोतवाल राज कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मायके में महिला का शव फंदे से लटका मिला है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वजह तलाशी जा रही है। ससुरालीजन भी आ गए हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed