{"_id":"66636568408499042f0ff5e4","slug":"woman-admitted-in-saifai-died-during-treatment-auraiya-news-c-211-1-aur1005-113057-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सैफई में भर्ती महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सैफई में भर्ती महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
बिधूना। गंभीर हालत में सैफई अस्पताल में भर्ती प्रसूता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जानकारी होते ही पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हमीरपुर ठठिया कन्नौज निवासी इमरान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन शाबिया की शादी गांव शिबूपुर चपौला बिधूना निवासी नजाकत अली के साथ 2019 में हुई थी। इसमें परिजनों ने अपनी हैसियत से दहेज भी दिया था। बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुरालीजन उसकी बहन के साथ मारपीट करने लगे। बताया कि इस बीच उसकी बहन गर्भवती हुई।
आरोप है कि ससुरालियों ने दो जून को उसकी गर्भवती बहन के साथ मारपीट की। हालत गंभीर होने के चलते तीन जून को उपचार के लिए शाबिया को सैफई में भर्ती कराया। जहां सात माह की गर्भवती शाबिया ने एक बच्ची को जन्म दिया। हालत गंभीर होने के चलते पांच जून को शाबिया ने सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों की मारपीट से बहन की हालत गंभीर हुई थी। उन लोगों द्वारा उपचार कराने में लापरवाही भी बरती गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पति नजाकत अली ने बताया कि साबिया पीलिया से ग्रस्त थी। इसका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान खून भी चढ़वाया गया। कोतवाली प्रभारी ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की सही वजह पता चल सकेगी।