{"_id":"533481d14d0a7e564cc2307a9dfcf6a2","slug":"without-the-shield-sword-without-gave-us-freedom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल...
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल, रघुपति राघव राजा राम...जैसे कई गीतों के बीच महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
गेल डीएवी माडल स्कूल के बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर लोगों को सफाई अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इसके उपरांत देवराय का पुर्वा के प्राथमिक विद्यालय में एकत्रित होकर नुक्कड़ नाटक एवं कविता के माध्यम से ग्रामवासियों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
गेल कंप्रेसर स्टेशन के प्रभारी अधिकारी एन गंगोपाध्याय एवं प्रधानाचार्य निधि राठौर ने लोगों ने स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
विवेकानंद महाविद्यालय दिबियापुर में आयोजित समारोह में लोक सेवक मंडल के उपाध्यक्ष एवं गांधीवादी चिंतक रामकिशोर बाजपेई ने कहा कि गांधी जी को वही समझ सकते हैं, जिन्होंने गांधी जी के प्रयोगों को अपने जीवन में उतारा है।
विज्ञापन
महाविद्यालय अध्यक्ष डा.कमलकिशोर गुप्ता, प्राचार्य डा.डीपी सिंह ने भी संबोधित किया। प्रबंधक रामशंकर गुप्ता, डा.इकरार अहमद, डा.इंद्रमोहन, डा.जीपी मिश्रा, डा.इफ्तिखार हसन, डा.देशबंधु गुप्ता, डा.महेंद्र तिवारी, डा.सीपी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
इधर, इंदिरा गांधी विद्यालय में प्रधानाचार्य डा. रामचंद्र दीक्षित, अशोक चतुर्वेदी, इंद्रपाल सिंह, उदयनारायण तिवारी, अनुज द्विवेदी ने बच्चों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शिशु मंदिर प्रधानाचार्य अशोक कुमार बाजपेई ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आचार्य तेज सिंह, शैलेंद्र तिवारी, रमाशंकर आदि, राजनारायण शुक्ला ने अपने विचार प्रकट किए।