फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Winter starts, mercury is at six degrees

पारा लुढ़ककर छह डिग्री पर पहुंचा

Fri, 20 Dec 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Winter starts, mercury is at six degrees
फोटो 19एयूआरपी31- ब्लाक स्थित कृषि इकाई कार्यालय के बाहर अलाव तापते कर्मचारी फोटो 19एयूआरपी35- गुरुवा - फोटो : AURAIYA
औरैया। सर्द हवाओं और तापमान लुढ़कने से हाड़ कांपने लगे हैं। सुबह से रात्रि तक कोहरे की चादर से गांव और शहर ढका रहा। गुरुवार को तापमान लुढ़क कर छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। कोहरे के चलते दोपहर में कुछ समय से लिए सूर्यदेव दिखाई दिए और नाम मात्र के लिए ही धूप निकली, लेकिन शाम होते ही एक बार फिर सर्दी का सितम शुरू हो गया और सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

आसमान में छाए घने बादलों के चलते तापमान में लगातार गिरावट होती जा रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा था। गुरुवार को तापमान दो डिग्री लुढ़क कर छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज दर्ज किया गया। नौ-नौ किलो मीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चली। जबकि आर्द्रता 47 दर्ज की गई। सुबह से ही हाड़कंपाऊ देने वाली सर्दी से लोग बेहाल दिखे। सबसे ज्यादा दिक्कत गरीबों को हो रही है। लोग इधर-उधर ठिठुरते दिखाई दिए। रोडवेज बस स्टैंड समेत सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठंड में सिकुड़ते दिखे। घूमंतु लोगों के बच्चों को बुरा हाल है। बाजार में दुकानों पर ग्राहकों की संख्या भी काफी कम रही। सुबह 11 बजे तक दुकानें खुल सकीं। जबकि शाम छह बजे तक दुकानों के शटर नीचे होने लगे। सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी परिसर में ही अलाव जलाकर तापते हुए दिखाई दिए। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों के ऑफिसों में रूम हीटर लगाकर काम करते दिखे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के मौसम वैज्ञानिक डॉ.संदीप कुमार सिंह ने बताया कि रबी की सभी फसलों के लिए फिलहाल मौसम उपयुक्त है। जिससे फसल की परिपक्कता अपने निर्धारित समय पर होने से फसलों के उत्पादन बढ़ने की संभावना है। देर से गेहूं की बुवाई करने वालों के लिए थोड़ी परेशानी जरूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने शीत लहर बढ़ने के साथ ही कंबल वितरण अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को सुबह सत्तेश्वर स्थित अपने कार्यालय पर आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सर्दी में पर्याप्त गर्म वस्त्र न होने पर एक दर्जन से ज्यादा वृद्ध महिलाएं, रिक्शा चालक, दिव्यांगों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed