{"_id":"62b5fd13dc9dfc26a47d8a13","slug":"will-donate-land-for-panchayat-house-auraiya-news-knp704119951","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत घर के लिए दान में लेंगे जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत घर के लिए दान में लेंगे जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले की 477 ग्राम पंचायतों में 24 सामुदायिक शौचालय और 14 पंचायत घर नहीं बन पा रहे हैं। इसके पीछे ग्राम पंचायतों में सरकारी जमीन न होना बताया जा रहा है। अब जिला प्रशासन ने जमीन के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील करनी शुरू की है। जिसके तहत ग्रामीण अपनी ग्राम पंचायतों में जमीन दान कर सकेंगे।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत जिले में 220 नए पंचायत घर व 477 सामुदायिक शौचालय बनने थे। इसके लिए ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों को बजट मुहैया कराकर जिम्मेदारी दी गई। अधिकांश ग्राम पंचायतों में पंचायत घर व शौचालय बन गए हैं। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 14 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन एवं 24 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध न होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
बताया कि जो लोग सरकारी भवनों के निर्माण और गांव के विकास के लिए जमीन देने के इच्छुक हैं, उनसे दान में जमीन ली जाएगी। इसके लिए लिए वह संबंधित ब्लाक, डीपीआरओ कार्यालय, सीडीओ कार्यालय को अवगत करा सकते हैं। अधिकारी भी लोगों से जमीन के लिए संपर्क कर सहयोग की अपील करेंगे।
विज्ञापन
इन गांवों में पंचायत भवन के लिए नहीं मिली भूमि
विकासखंड औरैया में पूर्वारहट, ताल्हेपुर, ब्लाक अजीतमल में अजुआपुर, हालेपुर, ब्लाक भाग्यनगर में दखलीपुर, ब्लाक अछल्दा में कमारा, मानिकपुर, पूरनपुर, ब्लाक बिधूना में सांवलिया, नीमहार, महू, मल्हौसी, जरावन ब्लाक ऐरवाकटरा में हरचंदापुर।
सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए यहां नहीं जमीन
ब्लाक औरैया में लुहियापुर, पुर्वारहट, ब्लाक अजीतमल में चंदनापुर दयाल सिंह, मलगवां, हालेपुर, ब्लाक भाग्यनगर में इटाहा, सिम्हारा, ब्लाक अछल्दा में मानिकपुर, रुरुकलां, साहूपुर, चन्दैया, रामपुर वैश्य, ब्लाक बिधूना में पसुआ, विमटामऊ, खानजहांपुर चिरकुआ, जौहर, ताजपुर बिधूना, ब्लाक ऐरवाकटरा में बरौना कलां, हमीरपुर रुरु, बल्लूपुर राजपुर, उमरैन, पटना एरवा, तुर्कपुर यासीन, एरवा कुइली।