फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wife arrested after a year and a half in husband's murder

पति की हत्या में सवा साल बाद पत्नी गिरफ्तार

Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wife arrested after a year and a half in husband's murder
फोट01एयूआरपी-16- पुलिस की गिरफ्त में पत्नी प्रीती - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। सवा साल पहले गपकापुर में हुई हरदोई निवासी युवक की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उसने गला दबाकर हत्या करने का जुर्म कबूला है।
विज्ञापन

दिबियापुर के गपकापुर में हरदोई जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के कुतुआपुर गांव निवासी दिव्यांग अमित पत्नी प्रीती के साथ किराए के कमरे में रहता था। वह कपड़ों की फेरी लगाता था। आठ मार्च 2021 को संदिग्ध हालात में अमित की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

घटना के लगभग छह माह बाद अमित के पिता शारदा बख्श ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि लगभग दो वर्ष पूर्व बेटे अमित कुमार को गांव के देशराज और उसकी पत्नी नन्ही देवी ने घर बुलाकर बेटी प्रीती से न मिलने की हिदायत दी थी। इसके बाद अमित घर से चला गया और प्रीती से शादी करके दिबियापुर के गपकापुर में किराये के कमरे में रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि देशराज एवं नन्ही देवी ने साजिश रचकर चार और व्यक्तियों को बुलाया और आठ मार्च 2021 की रात साढ़े नौ बजे बेटे और बहू को पकड़ लिया। बेटे अमित का गला दबाकर मार डाला। बहू प्रीती डर की वजह से कुछ न कह सकी थी, लेकिन पुलिस जांच में पत्नी ही युवक की हत्यारी निकली। दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के अनुसार सर्विलांस की मदद ली गई तो पता चला कि कमरे पर पत्नी के अलावा कोई नहीं था।
सास-ससुर और अन्य की संलिप्तता नहीं पाई गई। विवेचना और साक्ष्यों में साफ हो गया था कि प्रीती ने ही अमित की हत्या की थी। प्रीती को बुधवार को गुंजन तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।

उसने पूछताछ में बताया कि पति शराब के नशे में मारपीट करता था। आठ मार्च को भी अमित ने उसके साथ नशे में मारपीट की थी। नशे में होने के कारण वह जमीन पर गिर गया। मौके का फायदा उठाकर पति के गले में पड़े गमछे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed