फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   When children were seen barefoot, DM and SP ordered shoes

बच्चों को नंगे पैर देख डीएम व एसपी जूते मंगवाकर पहनाए

Sun, 06 Feb 2022 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
When children were seen barefoot, DM and SP ordered shoes
फोटो-05एयूआरपी-33- बच्चों को जूते दिलाने के बाद खुशी जाहिर करते एसपी अभिषेक वर्मा व जिलाधिकारी सुनी? - फोटो : AURAIYA
अछल्दा। क्षेत्र के रठा गांव के लोगों का शनिवार को डीएम और एसपी ने दिल जीत लिया। इन दोनों अफसरों की नजर जब नंगे पैर टहल रहे बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने अभिभावकों से इसका कारण जाना। इनकी बात सुनकर दोनों अफसरों का दिल पसीज गया और उन्होंने बच्चों के लिए मौके पर ही जूते मंगवाए और फिर अपने हाथों से पहनाए भी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे डीएम सुनील कुमार वर्मा व एसपी अभिषेक वर्मा शनिवार को अछल्दा पहुंचे थे। पुलिस व सुरक्षा बलों के साथ घसारा, बुझौआ, गढवाना, खेरा, सकरावा, इटैली, नेवलगंज व अछल्दा क्षेत्र में गश्त की। मतदाताओं को 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जागरूक किया। साथ ही मतदान की प्रक्रिया के बारे में भी मतदाताओं को जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों अफसर रठा गांव पहुंचे। यहां पर उन्हें बिना जूते व चप्पल के कुछ बच्चे घूमते दिखे। बच्चों को बुलाया और उनसे बिना जूते, चप्पल के घूमने का कारण पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों और उनके अभिभावकों ने जब समस्या बताई तो अफसरों का दिल पसीज गया। आनन-फानन बच्चों के लिए वहीं पर कई जोड़े जूते मंगवा गए। अफसरों की दरियादिली देख ग्रामीण तारीफ करने से नहीं चूके। डीएम और एसपी ने अपने हाथों से 24 बच्चों को जूते पहनाए और नियमित स्कूल जाकर पढ़ाई करने करने और काबिल बनने की नसीहत दी। बच्चों ने भी सिर हिलाकर हामी भरी।

फोटो-05एयूआरपी-32- एक बच्चे को जूता पहनाते जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा। संवाद

फोटो-05एयूआरपी-32- एक बच्चे को जूता पहनाते जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed