{"_id":"f3e84cef9f10f48e89a1085ca2333e4e","slug":"well-qualifay-student-in-aahavidhyalay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय से निकलती हैं प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय से निकलती हैं प्रतिभाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
नगर में उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मुहैया कराने व कैरियर को नई दिशा देने के लिए द्वारिका प्रसाद बालकराम महाविद्यालय की अपनी पहचान है। बीएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष के आए बेहतर परीक्षा परिणाम पर महाविद्यालय के प्रबंधक विशेश्वर दयाल तिवारी ने बेहतर शिक्षा ही लक्ष्य बताया है।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि बीएससी प्रथम वर्ष, दूसरे वर्ष के परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने 70 से 74 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। यह अंक महाविद्यालय की बेहतर शिक्षा को दर्शाते हैं। हम आगे ही अच्छे परिणाम देते रहेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार चोपड़ा, कार्यवाहक प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी, शिक्षक गौरव दुबे, नीरज द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन