{"_id":"9d62cd7f7ddfd337252454be14f6dd4d","slug":"welfare-rehabilitation-center-for-disabled-open-in-kanchausi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंचौसी में खुलेगा विकलांग कल्याण पुनर्वास केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंचौसी में खुलेगा विकलांग कल्याण पुनर्वास केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Wed, 09 Sep 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार सभी वर्गो का समान रूप से विकास करा रही है। विकास योजनाओं को गरीबों तक पहुंचा रहे हैं। गरीबों को बांटे जा रहे सहायक उपकरण इसका एक हिस्सा है।
विज्ञापन
यह बात स्व. दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में एल्मिको की ओर से चयनित विकलांगों उपकरण वितरित करते हुए मुख्य अतिथि सामाजिक अधिकारिता व सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद्र गहलौत ने कही। वहीं सांसद ने कंचौसी में विकलांग कल्याण पुनर्वास केंद्र खोले जाने की बात कही है।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलौत ने कहा कि केंद्र सरकार सभी वर्गो के लिए योजनाएं चला रही है। योजनाओं का उद्देश्य सभी को लाभ देना है। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने भी विकलांगों को उपकरण वितरित किए।
विज्ञापन
इस दौरान 700 से अधिक विकलांगों को बैटरी चलित साइकिल, छड़ी, बैसाखी आदि उपकरण बांटे गए। इस दौरान एल्मिको के सचिव लव वर्मा, प्रबंधक के अलावा प्रेमलता कटियार, एमएलसी अशोक दुबे, अरुण पाठक आदि ने संबोधित किया। संचालन अरविंद सचान ने किया। आगंतुकों का स्वागत राजू सिंह ने किया।