Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wedding party members pelted stones at a truck parked on the road, breaking its windows.

Auraiya News: रास्ते में खड़े ट्रक पर बरातियों ने किया पथराव, शीशे तोड़े

Sat, 06 Dec 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 06 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Wedding party members pelted stones at a truck parked on the road, breaking its windows.
फोटो-26-गांव में खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद - फोटो : सकरन क्षेत्र में हंगामा करते किसान।
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ेरा में बृहस्पतिवार देर रात रास्ते में बाधा बने ट्रक पर बरातियों ने पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की भीड़ आती देख कार सवार आरोपी मौके से भाग निकले। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
कोतवाली के गांव बड़ेरा निवासी आमोद की बेटी प्रवीणा की बृहस्पतिवार को शादी थी। गांव स्थित स्कूल में रुके बरातियों ने अपनी गाड़ियों को बेतरतीब खड़ा कर दिया। इसी दौरान गांव निवासी राहुल ट्रक लेकर पहुंच गया। रास्ता न होने के कारण वह ट्रक खड़ाकर केबिन में सो गया।
विज्ञापन

देर रात कुछ बराती वहां पहुंचे और ट्रक पर पथराव करने लगे। इससे ट्रक का शीशा टूट गया। पथराव सुनकर राहुल जाग गया। पथराव का कारण पूछने पर बरातियों ने ट्रक चालक पर पीटने लगे। शोरगुल के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती देख आरोपी कार में बैठकर भाग गए। जानकारी पर ललितेश नारायण त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed