फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Weather station will provide accurate weather information, DM inaugurated

Auraiya News: वेदर स्टेशन से मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, डीएम ने किया उद्घाटन

Fri, 08 Mar 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Weather station will provide accurate weather information, DM inaugurated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कलेक्ट्रेट स्थित परिसर में स्थापित ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन के संयंत्र का फीता काटकर गुरुवार को उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इसके स्थापित होने से समय-समय पर होने वाली अधिक वर्षा व आंधी का पूर्वानुमान मिलने से होने वाली क्षति से बचाव की दिशा में प्रयास संभव हो सकेंगे।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन सभी तहसीलों में स्थापित किए जा रहे हैं। वहीं, ब्लाॅकों में वर्षा का आंकड़ा एकत्रित करने के लिए दो-दो ऑटोमैटिक रैन गेज लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। जिले में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से इन स्टेशनों को स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका लाभ किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को होगा। उन्हें अब मौसम का सटीक अनुमान का पता चल जाएगा। साथ ही किस इलाके में कितनी वर्षा हुई है, यह भी रिकार्ड हो सकेगा। इसकी तैयारी जिले में हो रही है। आपदा विभाग सभी तहसीलों में एक-एक स्वचलित वेदर स्टेशन और वर्षा का आंकड़ा एकत्र करने के लिए सभी ब्लाॅकों में दो-दो ऑटोमैटिक रैन गेज लगाने का कार्य करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षा के साथ ही तेज हवा भी किसानों के लिए चुनौती है। इससे हवा की गति, बवंडर की दिशा, वर्षा की तीव्रता के साथ इससे होने वाले नुकसान की जानकारी समय पूर्व ही मिल सकेगी। आपदा रोकी तो नहीं जा सकती पर यदि समय पूर्व सूचना मिल जाए तो इसका असर कम किया जा सकता है। इन संयंत्रों से लोगों को वर्षा, ओलावृष्टि, बिजली गिरना और आंधी-तूफान की समय पूर्व जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed