फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   water logging on fafoond auraiya marg

सालों से गड्ढ़े बने मुसीबत, पीडब्ल्यूडी सचिव से शिकायत

Sun, 26 Sep 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
water logging on fafoond auraiya marg
गड्ढ़ों में डाले गए ईंट-पत्थर। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। औरैया-फफूंद मार्ग पर गहरे गड्ढ़े हो गए हैं। समस्या पर सुनवाई नहीं हुई तो परेशान राहगीरों ने लोक निर्माण विभाग के सचिव के व्हाट्स-एप पर शिकायत दर्ज कराई। सचिव ने शीघ्र समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

लगभग सात साल पहले करोड़ों रुपये से औरैया-फफूंद मार्ग का चौड़ीकरण शुरू हुआ था। कई स्थानों पर कार्यदायी संस्था द्वारा काम अधूरा छोड़े जाने से राहगीरों और आसपास रहने वालों के लिए मुसीबत बढ़ती जा रही है। गहरे गड्ढों में ईंट-पत्थर डालकर काम चलाया जा रहा है। जो अब जानलेवा बन चुके हैं। अधिकारियों से सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग कर थक चुके लोगों ने अब प्रदेश स्तर पर बैठे अधिकारियों से फरियाद की है।
विज्ञापन

गांव बरमूपुर, साला, माल्हेपुर आदि गांवों के लोगों ने उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के सचिव को व्हाट्स-एप पर शिकायत भेजकर सड़क की खराब स्थिति की जानकारी दी है। ग्रामीणों ने बताया कि सचिव ने उनकी शिकायत को संज्ञान में लिया है। बरमूपुर, साला के ग्रामीणों ने कहा कि यदि सुनवाई न हुई, तो वह मुख्यमंत्री के पास शिकायत लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग हो रहे घायल, वाहन खराब
मार्ग के आसपास इंटर कालेज, डिग्री कालेज, अस्पताल और कई स्कूल हैं। हर समय भारी वाहनों का आवागमन होता है। वाहनों के पलटने का डर बना हुआ है। लोगों की मानें तो रोजना 10 से 12 लोग गड्ढ़ों में गिरकर घायल हो रहे हैं। वाहन भी खराब हो रहे हैं। ट्रकों के खराब होने से सड़क पर जाम लग जाता है।
लोगों ने बताई समस्या
विक्रम सिंह ने बताया कि गड्ढ़ों के कारण हर समय बड़ी घटना की आशंका बनी रहती है। आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाने में दुकानदार व राहगीर मदद करते हैं।

नागेंद्र राठौर ने बताया कि गड्ढ़ों के कारण व्यापार भी प्रभावित है। सालों से समस्या का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
वर्जन
फफूंद औरैया मार्ग पर जल्द ही सड़क के गड्ढे भरे जाएंगे। इसको लेकर संबंधित जेई को निर्देश दिए जा चुके है। सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम तेजी से चल रहा है।- बीएम सिंह, एई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed