फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   water logging in shops

पानी की पाइप लाइन फटने से दुकानों में भरा पानी, ढाई लाख का नुकसान

Mon, 23 Aug 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
water logging in shops
दुकानों के अंदर भरे पानी में तैरता सामान - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास में जेसीज चौराहे के पास पाइप लाइन फटने से दुकानों में पानी भर गया। लाखों का नुकसान होने से परेशान दुकानदारों नेे नगर पालिका प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया है।
विज्ञापन

जेसीस चौराहे के पास बनी टंकी की पाइप लाइन सोमवार सुबह फट गई। जिससे पास की दुकानों में लगभग दो फीट पानी भर गया। आननफानन में दुकानदारों ने सामान बाहर निकाला। लेकिन तब तक काफी सामान भीगने से खराब हो गया। दुकानदार रानू पोरवाल निवासी बनारसीदास ने बताया कि चीनी, रिफाइंड, साबुन के गत्ते, बिस्कुट, पापड़, दालें, चावल, आटा, मैदा समेत लगभग दो लाख रुपये का सामान बर्बाद हो गया। दुकान मालिक हिमांशु गुप्ता ने बताया कि उनकी गल्ले की दुकान में पानी भरने से लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

वहीं गैस रिपेयरिंग की दुकान के साथ धर्मेंद्र यादव के मेडिकल स्टोर में भी पानी भर गया। पालिका के जिम्मेदारों ने बताया कि सप्लाई के दौरान पाइप लाइन फट गई थी। जानकारी होने पर तत्काल सप्लाई बंद करा दी गई। मंगलवार को लाइन जुड़वाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed