{"_id":"5eef97148ebc3e42b24009fb","slug":"water-fill-in-etawah-auraiya-news-knp5667807198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी न होने से सड़क पर भर रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी न होने से सड़क पर भर रहा पानी
विज्ञापन
फोटो 21एयूआरपी19- सड़क पर भरा पानी व उससे निकलते ग्रामीण
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरैया) क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर माफी में नाली पर दबंगों का कब्जा होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर भरा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन के साथ ही गांव में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के दबंगों ने अपने घर के बाहर नालियों पर कब्जा कर लिया है। इससे जल निकासी न होने से गांव के घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर भर गया है। सड़क पर भरे गंदे पानी से होकर ग्रामीण निकलने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गंदे पानी के कारण गांव में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ा हुआ है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
प्रधान नेकराम ने बताया कि मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। लेखपाल शिवम् राजपूत ने बताया कि मामले का निस्तारण एसडीएम व कानूनगो स्तर से लंबित पड़ा है।