फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Warning of action on using more gunpowder than permitted

Auraiya News: अनुमति से ज्यादा बारूद का प्रयोग करने पर कार्रवाई चेतावनी

Wed, 03 Sep 2025 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 03 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Warning of action on using more gunpowder than permitted
अजीतमल। एसडीएम व सीओ ने बुधवार को आतिशबाजी बनाने वाले स्थानों पर छापा डाला। इस दौरान उन्होंने वहां पर आग से बचाव के लगे उपकरणों की जांच की। जांच में अफसरों ने संचालकों को अनुमति से ज्यादा आतिशबाजी न रखने की नसीहत दी। कहा कि अगर किसी भी जगह पर अनुमति से ज्यादा आतिशबाजी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में कुल चार स्थानों पर बारूद से आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस है। लखनऊ के बेहटा गांव में पटाखे में हुए विस्फोट से दंपती की मौत हो गई थी। शासन के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम निखिल राजपूत, सीओ सृष्टि सिंह, कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी फोर्स के साथ खेतूपुर रोड पर पहुंचे। इसके बाद उस स्थानों की जांच की, जहां बारूद से आतिशबाजी बनाने का काम किया जाता है। अधिकारियों ने मालिक से आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस की जांच की। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी जांच की गई।
विज्ञापन

सीओ सृष्टि सिंह ने बारूद रखने वाले लोगों को लाइसेंस का तय समय पर नवीनीकरण कराए। साथ ही विभाग से जितने किग्रा बारूद से आतिशबाजी बनाने की अनुमति है। उतनी की बारूद का प्रयोग किया जाए। इससे ज्यादा प्रयोग होने पर लाइसेंस निरस्त के साथ मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed