फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Voting in polling parties Bidhuna material deposits.

बिधूना में मतदान सामग्री जमा करतीं पोलिंग पार्टियां ।

Tue, 13 Oct 2015 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Tue, 13 Oct 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
Voting in polling parties Bidhuna material deposits.

दूसरे चरण में मंगलवार 13 अक्तूबर को जिले के एरवाकटरा और बिधूना ब्लाकों में  जिला पंचायत के छह और क्षेत्र पंचायत के 149 सदस्यों पदों के लिए  मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कुल 207659 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सोमवार को पोलिंग पार्टियों ने अपने क्षेत्रों मेेेेें जाकर मोर्चा संभाल लिया। मंगलवार को जिला निर्वाचन प्रशासन ने कुल 193 मतदान केंद्रों से संबद्ध 351 बूथों पर मतदान कराने के लिए अलर्ट जारी कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे चरण में बिधूना ब्लाक में जिला पंचायत की तीन तथा क्षेत्र पंचायत के 83 वार्डों में मतदान कराने के लिए 113 मतदान केंद्रों के 194 बूथों पर सोमवार को पोलिंग पार्टियों ने अपनी ड्यूटी संभाल ली है। ब्लाक क्षेत्र के 114456 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जोन और 21 सेक्टरों में बंटे बिधूना ब्लाक में मतदान कराने के लिए 113 मतदान केंद्रों पर 194 बूथ स्थापित किए गए हैं।इसी तरह दूसरे चरण में  एरवाकटरा ब्लाक के 93209 मतदाता मतदान करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


यहां जिला पंचायत के तीन तथा क्षेत्र पंचायत के 66 वार्डों में मतदान कराने के लिए 80 मतदान केंद्रों पर 157 बूथ स्थापित किए गए हैं। दो जोन और 12 सेक्टरों में बंटे एरवाकटरा ब्लाक में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर मोर्चा संभाल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed