फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   virul

सुंदरीपुर में टीम के साथ पहुंची सीएमओ, कराई जांच -

Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
virul
फोटो02एयूआरपी 22- मरीज से बात कर उसका हालचाल पूछती सीएमओ डॉ.अर्चना श्रीवास्तव - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर ब्लाक के सुंदरीपुर गांव में सैकड़ों की संख्या में लोग बुखार, उल्टी, दस्त से ग्रसित थे। गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वायरल, चिकुनगुनियां होने का अंदेश जताया था। गुरुवार को सीएमओ ने गांव पहुंच स्तिथियों का जायजा लिया। उन्होंने एक टीम को गांव में कैंप लगाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद फैली गंदगी और जलभराव के कारण गांव में कई परिवार संक्रामक बीमारियों से ग्रसित हो गए। सीएमओ ने ग्रामीणों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कहा कि सभी ग्रामीण इस बात का ध्यान रखें कि गांव में कहीं भी किसी के भी घर के बाहर गड्ढ़े आदि में पानी जमा न हो क्योंकि जमा पानी में मच्छर पनपते हैं, जो बीमारी का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि जांच को लिए गए नमूनों में ज्यादातर वायरल से पीड़ित निकले हैं। उनको दवा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव में भ्रमण कर मरीजों को दवाइयां दे रहीं हैं व उनके खून की जांच कर रहीं हैं। कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति गंभीर हालत में हो तो तत्काल उसे एंबुलेंस से 100 शय्या युक्त अस्पताल भिजवाएं। वहीं उन्होंने बताया कि 50 शय्या अस्पताल डेंगू वार्ड बना दिया गया है। डेंगू को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है।

फोटो02एयूआरपी 23-ग्रामीणों से गांव में साफ-सफाई रखने की अपील करतीं सीएमओ

फोटो02एयूआरपी 23-ग्रामीणों से गांव में साफ-सफाई रखने की अपील करतीं सीएमओ- फोटो : AURAIYA

फोटो-02एयूआरपी-25- शहर के 50 शय्या अस्पताल में बना डेंगू वार्ड। संवाद

फोटो-02एयूआरपी-25- शहर के 50 शय्या अस्पताल में बना डेंगू वार्ड। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed