{"_id":"65e4ba58d863c49ce403669c","slug":"virtual-foundation-stone-laying-of-12-government-and-non-government-schools-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109318-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 12 राजकीय व अशासकीय विद्यालयों का वर्चुअल शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 12 राजकीय व अशासकीय विद्यालयों का वर्चुअल शिलान्यास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिले में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत बनने वाले 12 राजकीय व अशासकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों का जीर्णेाद्धार व नवीन निर्माण का मुख्यमंत्री ने ऑन लाइन वर्चुअल शिलान्यास किया।
इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में एलईडी टीवी के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसके बाद सांसद प्रतिनिधि मुकुट सिंह व जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने शिलालेखों का अनावरण किया।
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले में बनने वाले 11 राजकीय विद्यालयों में हाईस्कूल स्तर के छह व इंटर स्तर के पांच विद्यालय शामिल हैं। इनमें राजकीय हाईस्कूल लखुनौ, मानपुर, नसीराबाद, भैंसोल, जुआ व करमपुर शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में राजकीय इंटर कालेज अयाना, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज दिबियापुर, एरवाकटरा, सहार व बिधूना में बनाया जाना शामिल है। इसके अलावा एक अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय जन सहयोगी इंटर काॅलेज अमावता समेत 12 विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
शिलान्यास को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर सुधारने पर बहुत काम कर रही है। हर क्षेत्र में खासकर बालिकाओं को दूर-दूर तक शिक्षा के लिए परेशान न होना पड़े। उनको शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस कन्नौज के जेई अंकित ने बताया कि इन भवनों का निर्माण सी एंड डीएस से होगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अभिषेक यादव, डीआईओएस एसपी सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र त्रिवेदी, प्रधानाचार्य कप्तान सिंह, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य सुनील कुमार, प्रधानाचार्य प्रभांशु राज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कमलेश पांडेय ने किया।