फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   violence by the candidate with his father and family

पिता व परिजनों के साथ परीक्षार्थी ने मचाया उत्पात

Wed, 08 Apr 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 08 Apr 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
violence by the candidate with his father and family

ऊमरसाना स्थित श्रीकृष्ण सरोज महाविद्यालय में मंगलवार शाम पाली में चल रही बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा के अंतिम दिन एक छात्र से मोबाइल जमा कराने की कहना कक्ष निरीक्षकों को भारी पड़ गया। पहले तो छात्र कक्ष निरीक्षकों से भिड़ गया।

विज्ञापन



बाद में परिजनों ने महाविद्यालय पहुंचकर फायरिंग की। महाविद्यालय प्रशासन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने की तैयारी में जुट गया है।

 
महाविद्यालय में मंगलवार शाम पाली में बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा में गणित का चल रहा था। कक्ष निरीक्षक दिव्यांशु दीक्षित, अनुराग बाजपेई ने तलाशी के दौरान ग्राम ऊमरसाना निवासी एक छात्र से मोबाइल जमा करने को कहा। इस पर छात्र भड़क गया। पहले तो छात्र स्वयं ही कक्ष निरीक्षकों से भिड़ गया।
विज्ञापन



बाद में बाहर आकर उसने सत्ताधारी दल से जुड़े अपने पिता एवं परिजनों को फोन करके बुला लिया। थोड़ी ही देर में पहुंचे परिजनों ने टीचरों से अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। कुछ टीचर दौड़कर कमरे में घुस गए तो वहां पर भी आरोपियों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
लिपिक सुशील शुक्ला व केंद्राध्यक्ष आशीष त्रिपाठी को मारापीटा। आरोपी छात्र के पिता ने फायरिंग की। सूचना पर बबीना चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। बताते हैं कि आरोपी पुलिस बल के सामने भी उत्पात मचाते रहे। थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह पहुंचे, लेकिन उनके के सामने भी आरोपियों ने फायरिंग की।


आरोपी छात्र का पिता दिबियापुर थाने में महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ ही मुकदमा पंजीकृत कराने पहुंच गया। हालांकि थाना पुलिस की मंशा भांपकर वह उल्टे पैरों वापस लौट गया। आज की घटना से महाविद्यालय के टीचर खासे भयभीत हैं।


सीओ रमेश भारतीय का कहना है कि आरोपी सत्ता पक्ष से ही क्यों न जुड़ा हो। किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। देर शाम समाचार लिखे जाने तक मामला पंजीकृत नहीं हुआ है।



भयभीत महाविद्यालय के टीचर एवं कक्ष निरीक्षक परीथार्थियों से प्राप्त उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर थाने में जमे हैं। आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed