फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Villagers panic due to drone rumors on the second day too

Auraiya News: दूसरे दिन भी ड्रोन की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत

Thu, 21 Aug 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 21 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Villagers panic due to drone rumors on the second day too
अजीतमल/बिधूना। दूसरे दिन भी ड्रोन उड़ने की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत रही। इस बार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांवों में आसमान में ड्रोन उड़ता देख गांव के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। उधर, बिधूना सीओ ने बेला थाने में लोगों के साथ बैठक कर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
बेला के गांव झबरा सहित अन्य गांवों में मंगलवार रात 10 बजे चार ड्रोन उड़ने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सास ली थी। बुधवार देर रात अजीतमल कोतवाली के मुरादगंज व भीखेपुर के बीच गांव बिलावा के लोगों को ड्रोन उड़ता देखा गया।
विज्ञापन

सीओ अजीतमल एपपी सिंह ने बताया कि रात में अफवाह फैली थी। आसमान में हवाई जहाज इधर से उधर निकलते रहे। उन्हीं की लाइट लोगों को दिखाई दी थी। ड्रोन कैमरे की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा गुरुवार को बेला थाने पहुंचे। उन्होंने आसपास गांव के प्रधान व ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों से कहा कि वह अफवाहों पर ध्यान ने दें। अगर कहीं भी ड्रोन की गतिविधि हो ते पुलिस को सूचना दें।

इस दौरान ट्रेनी सीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष बेला उपेंद्र कुमार, बेला प्रधान राकेश सिंह चौहान, आसिफ अली, देवेंद्र यादव, सचिन स्वर्णकार, शीलू मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed