फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   village

जलभराव की समस्या से जूझ रहे बंजारन डेरा के ग्रामीण

Sat, 21 Sep 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
village
औरैया। ग्रामीण स्वच्छता मिशन कार्यक्रम का असर गांव बंजारन डेरा में नहीं दिख रहा है। गांव वाले जलभराव व गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। हाल यह है कि लोग घुटनों तक पानी से होकर निकल रहे हैं। जलभराव से कच्चे मकानों के गिरने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों की मानें तो इस बाबत संबंधित विभाग के अफसरों को कई मर्तबा अवगत कराया जा चुका है, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही समस्या से निजात न दिलाया गया तो कलेक्ट्रेट में क्रमिक अनशन करेंगे। वहीं, गांव शाला के लोग शौचालय की समस्या से जूझ रहे हैं। दोनों गांवों के लोगों की शिकायत है कि उन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

गांव बंजारन डेरा के लोग बताते हैं कि अरसे से जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। बरसात में स्थिति और भयावह हो जाती है। जलभराव से कच्चे मकानों के ढहने का डर सताता रहता है। गांव के रामचंद्र ने बताया कि दो महीने से उनके घर में जलभराव है। मकान के गिरने की आशंका से घर वाले चिंतित हैं। गांव में शौचालयों की स्थिति दयनीय है। गांव के कई लोग शौचालय से वंचित हैं, जो शौचालय बने भी हैं, वह गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। मजबूरी में लोग खुले में शौच करने को विवश हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पंहर के गांव बंजारन और शाला की विमला देवी, रेखा देवी, सुरेश सिंह, सुमन देवी, मेमवती, कमोल सिंह, फूल सिंह व श्रीपाल सिंह का कहना है कि तहसील और ब्लॉक के अधिकारियों से पर शिकायत करते-करते थक चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सप्ताह भर के अंदर गांव की समस्याओं का निराकरण न हुआ तो वह लोग कलक्ट्रेट पर क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। वहीं, गांव शाला में ज्यादातर आबादी अनुसूचित जाति की है। गांव में 60 से 70 फीसदी लोग कच्चे और घास-फूस की झोपड़ी बनाकर रहते हैं। गांव के रामसेवक, गंगाराम, रामकीरत ने बताया कि शौचालय व जलभराव की समस्या खत्म नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में पीडी/नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री आवास हरेंद्र सिंह का कहना है कि बीडीओ व फीडिंग करने वाली कर्मचारियों को आवासों में अनियमितता बरतने पर कार्रवाई करने की स्पष्ट चेतावनी दी जा चुकी है। ग्राम शाला और बंजारन डेरा में यदि पात्र आवास से वंचित रह गए हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित नहीं रहेगा। वहीं, बीडीओ सुप्रिया मिश्रा का कहना है कि शौचालय निर्माण में यदि अनियमितता बरती गई है तो वह इसकी जांच करवाएंगी। मामला सही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। जलभराव की समस्या के निराकरण के लिए सचिव से जवाब तलब करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed