फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vikas Kunj Colony is looking for the path of development

विकास की राह ताक रही विकास कुंज कालोनी

Mon, 06 Jun 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vikas Kunj Colony is looking for the path of development
विकास कुंज कालोनी के अंदर ऊबड़-खाबड़ गलियां। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। ककराही ग्राम पंचायत की विकास कुंज कालोनी आज जिले में परिचय की मोहताज नहीं है। आलीशान मकानों की लंबी कतारें, पेट्रोल पंप, कई गेस्ट हाउस यहां मौजूद हैं। इसके बावजूद टूटी सड़कें, खाली प्लाटों में जलभराव यहां की पहचान बन चुकी है। लंबे समय से विकास के इंतजार में विकास कुंज तरस रहा है।
विज्ञापन

कई दशक पूर्व दिबियापुर से सटी ग्राम पंचायत ककराही में विकास कुंज कालोनी बसी है। स्थानीय लोग बताते हैं कि जमीन को आबादी में दर्ज कराकर पूरी प्रक्रिया के साथ कालोनी में प्लाटों की बिक्री हुई। शुरूआत में सड़कें भी बनाईं गईं। आज यहां पर आलीशान मकान, एक पेट्रोल पंप, चार गेस्ट हाउस, कई व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल चुके हैं। प्रतिदिन यहां दर्जनों खाली प्लाटों पर भवन निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, यहां पर विकास की किरण नहीं दिखाई देती। सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे हो चुके हैं। जलनिकासी का इंतजाम न होने के कारण खाली प्लाटों में पानी भरा रहता है। इससे हमेशा बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। बारिश के वक्त यहां स्थिति विकराल हो जाती है। इससे सड़कों से निकलना दूभर हो जाता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं ब्लाक भाग्यनगर के अधिकारियों से जल्द से जल्द कालोनी में विकास कार्य कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक भाग्यनगर के बीडीओ विश्वनाथ पाल बोले कि अभी कुछ दिन पहले ही चार्ज संभाला है। अभी उन्हें विकास कुंज की समस्याओं के बारे में जानकारी नहीं है। जल्द ही मौके पर पहुंचकर समस्या को देखेंगे। इसके बाद ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराने के प्रयास किए जाएंगे।

जनप्रतिनिधियों का विकास भी अपने चहेतों तक ही रहा सीमित
विकास कुंज कालोनी में कुछ सड़कें सीसी व इंटरलॉकिंग बनीं, लेकिन यह सभी सड़कें जनप्रतिनिधियों के चहेतों तक ही सीमित रहीं। कई स्थानों पर मुख्य सड़क से अंदर जाने की सड़क खराब दिखती है, लेकिन जनप्रतिनिधियों के चहेतों के दरवाजे पर सड़क सही दिखाई देती है। पक्षपातपूर्ण तरीके के चलते सर्वांगीण विकास न हो पाने से क्षेत्रीय लोग परेशान हैं।

सामने दिख रहा आलीशान मकान और खाली प्लाट में भरा घरों से निकला गंदा पानी। संवाद

सामने दिख रहा आलीशान मकान और खाली प्लाट में भरा घरों से निकला गंदा पानी। संवाद- फोटो : AURAIYA

औरैया दिबियापुर मुख्य सड़क से विकास कुंज कालोनी का जाने वाला बदहाल प्रमुख रास्ता, सामने दिख रहा क

औरैया दिबियापुर मुख्य सड़क से विकास कुंज कालोनी का जाने वाला बदहाल प्रमुख रास्ता, सामने दिख रहा क- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed