फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vijay Pal became president, Firoz became general secretary

Auraiya News: विजय पाल बने अध्यक्ष, फिरोज महामंत्री

Sat, 18 Apr 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 18 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Vijay Pal became president, Firoz became general secretary
फोटो-34- अध्यक्ष बनने पर विजयपाल शाक्य को माला पहनाते अधिवक्ता। संवाद
बिधूना। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजय पाल शाक्य 14 मतों से विजयी हुए। वहीं, महामंत्री पद पर फिरोज अहमद ने छह मतों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों की देख रेख में शुक्रवार को अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान चला। इसमें 64 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सतीश चंद्र ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विजय पाल सिंह को 39 व अनुज धनगर को 25 मत मिले। अध्यक्ष पद पर विजय पाल शाक्य को 14 मतों से विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए फिरोज अहमद को 35 व दिलीप कुमार को 29 मत मिले। फिरोज अहमद को छह मतों से विजेता घोषित किया गया। कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न कराया गया। चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों के द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान, अपराध निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, एसएसआई शंभूनाथ व एसआई सोहेल खान समेत पुलिस बल तैनात रहा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


----

इन पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौर, संयुक्त मंत्री अवनीश कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, वरिष्ठ सदस्य अवनीश कुमार, रजनी शाक्य, कनिष्ठ सदस्य सपना चौहान को एकल नामांकन दाखिल होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed