फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Video of soil mining goes viral, young man assaulted

मिट्टी खनन का वीडियो वायरल, युवक से मारपीट

Fri, 03 Jun 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Video of soil mining goes viral, young man assaulted
पड़ताल करते लेखपाल जयप्रताप सिंह एवं अन्य। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर । क्षेत्र के गांव जमुहीं में सरकारी जमीन पर मिट्टी के अवैध खनन और ट्रैक्टरों से ढुलाई का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। अवैध खनन कर रहे दबंगों ने वीडियो बनाने पर एक युवक को जमकर पीटा। युवक ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजस्व कर्मियों ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम पंचायत ककराही के मजरा जमुहीं में सरकारी जमीन से मिट्टी के अवैध खनन का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से ट्रैक्टरों से मिट्टी ढुलाई की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार शाम दबंगों ने सुदेश कुमार निवासी सेहुद को मिट्टी खनन का वीडियो बनाने पर रोक कर मारपीट की। सुदेश ने आरोप लगाया कि दो तीन भूमाफिया के गुर्गों ने जमकर मारपीट की।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनकी एक पेन ड्राइव छीन ली, साथ ही मोबाइल भी तोड़ने का प्रयास किया। मारपीट करने पर आरोपी इमरान उर्फ बटला पुत्र नफीस समेत अन्य तीन व्यक्तियों के खिलाफ पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार देर रात लगभग नौ बजे गांव जमुहीं की सरकारी भूमि का निरीक्षण करने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल जयप्रताप सिंह पहुंचे। गुरुवार को दिन में भी पहुंचकर मौका मुआयना किया और कई लोगों ने बयान भी दर्ज किए। लेखपाल के अनुसार, रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed