फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Video of money transaction goes viral, two constables suspended

Auraiya News: रुपयों के लेनदेन में वीडियो वायरल, दो आरक्षी निलंबित

Thu, 21 Aug 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 21 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Video of money transaction goes viral, two constables suspended
अजीतमल (औरैया)। अयाना क्षेत्र में तैनात पीआरवी कर्मियों का रुपयों के लेनदेन को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

मामले में एसपी ने दो आरक्षियों चंद्रसेन व संजय सिंह को निलंबित कर दिया। जबकि चालक होमगार्ड ब्रजेश पर कार्रवाई के लिए विभाग को जानकारी दी गई है। हालांकि इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
थाना अयाना में तैनात पीआरवी 5367 के पुलिस कर्मी का मंगलवार को 27 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो मुरादगंज हाईवे के सर्विस रोड का बताया जा रहा है। वीडियो में ट्रैक्टर चालक सड़क पर खड़े पुलिस कर्मी के वाहन को देखकर रुकता है। लकड़ी लेकर जा रहा चालक नीचे उतरकर पीआरवी कर्मी को कुछ देकर चला जाता है।
विज्ञापन

वहीं, सामने से आ रही एक कार में बैठे कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर रुपये के लेनदेन की बात कहकर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामले का एसपी अभिजीत आर शंकर ने संज्ञान लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में रुपये लेनदेन की बात की पुष्टि होने पर गाड़ी में तैनात आरक्षी चंद्रसेन व संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए। वहीं पीआरवी चालक होमगार्ड ब्रजेश पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed