फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Video of clash between police and car riders goes viral

पुलिस व कार सवारों में झड़प का वीडियो वायरल

Mon, 09 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Video of clash between police and car riders goes viral
अजीतमल। पुलिस और कुछ लोगों के बीच हो रही झड़प और विवाद का वीडियो सोशल मीडिया का वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

शनिवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मुरादगंज चौकी प्रभारी अवनीश कुमार व हमराही की आधा दर्जन लोगों से झड़प व हाथापाई होते दिख रही थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुरादगंज हाईवे ओवरब्रिज के समीप चौकी इंचार्ज पुलिस कर्मियों संग वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी चेकिंग के दौरान मुरादगंज कस्बे की ओर से आ रही एक कार रोककर कागजात दिखाने के लिए कहा गया। इसी बात पर कार सवार लोगों ने विवाद करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कागजात न दिखाए जाने पर कार को सीज कर दिया गया। वहीं विवाद पर कार्रवाई करते हुए कार सवार इटावा जनपद के लखना निवासी अबरार खान व अजीतमल क्षेत्र के मुरादगंज कस्बा निवासीगण इमरान खान, मोहम्मद सोहिल के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। वहीं नामजद लोगों का आरोप है कि पुलिस नशे की हालत में चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न कर रही थी। शादी समारोह से महिलाओं के साथ घर लौटने के बात कहने पर भी पुलिस ने रौब दिखाना शुरू कर दिया। एक परिजन संग मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed