{"_id":"469456844017e966eb8924d53795593d","slug":"victory-of-truth-over-evil-occurred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुराई पर हुई सच्चाई की जीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुराई पर हुई सच्चाई की जीत
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा पर्व पर शुक्रवार को आतंक और बुराइयों का प्रतीक रावण को पराजित कर श्रीराम ने विजय पताका फहराई। राम के तीर मारते ही रावण का पुतला धू-धूकर जल गया। दशहरा पर्व पर लगे मेले का लोगों ने लुप्त उठाया। वहीं मेले में किसी प्रकार की अराजकता न फैले इसके चलते पुलिस प्रशासन सतर्क रहा।
विज्ञापन
रामलीला कमेटी की ओर से शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में रथ पर सवार होकर राम-लक्ष्मण पुराना नुमाइश मैदान में पहुंचे। इस मौके पर कमेटी के लोगों ने राम-लक्ष्मण की आरती उतारी।
विज्ञापन
राम-लक्ष्मण व रावण के रूप में कलाकारों ने युद्ध किया। राम व रावण के बीच काफी देर तक युद्ध चला। आखिर में बुराइयों पर सच्चाई की जीत हुई और श्रीराम ने रावण का वध कर दिया। बाद में जैसे ही राम ने रावण के पुतले में तीर चलाया, वैसे ही वह धू-धूकर जल गया।
विज्ञापन
रावण का पुतला जलते ही जयश्रीराम के जयकारे लगने लगे। वहीं पुराना नुमाइश मैदान में आयोजित मेले में जमकर खरीददारी की गई। महिलाओं व युवतियों ने चाट-बतासे खाए। साथ ही टेसू-झांझी के पुतलों की भी जमकर खरीददारी की गई।