फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vicious arrested for selling stolen tractor

चोरी का ट्रैक्टर बेचने जा रहा शातिर गिरफ्तार

Sat, 25 Jun 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vicious arrested for selling stolen tractor
पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी। संवाद - फोटो : AURAIYA
अयाना (औरैया)। थाना पुलिस ने गुरुवार रात न्यौरी राजपुर व मई गांव के बीच चोरी का ट्रैक्टर बेचने जा रहे एक शातिर को दबोच लिया, जबकि दो भाग गए।
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र के चौकी गांव से एक किसान का ट्रैक्टर-ट्राली दो माह पहले चोरी हुआ था। गुरुवार रात गश्त कर रही अयाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध एक ट्रैक्टर बेचने के लिए न्यौरी राजपुर मार्ग पर जा रहे है। सूचना पर एसआई महेश चंद्र टीम के साथ न्यौरी राजपुर-मई मार्ग पर पहुंचे। टीम ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर समेत युवक को पकड़ लिया, जबकि दो साथी फरार हो गए।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम रवि निवासी अयाना बताया। आरोपी ने बताया कि उसने ट्रैक्टर अपने ही गांव के बालेश्वर दयाल के घर के बाहर से दो माह पहले अजीत निवासी चौकी, अनीश व नीरज निवासी पूठन थाना बड़पुरा इटावा के साथ चोरी किया था। जिसे वह अनीश व अजीत के साथ बेचने जा रहा था। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जल्द ही अन्य चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed