फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vehicle collision killed petrol pump worker

वाहन की टक्कर पेट्रोलपंप कर्मी की मौत

Fri, 27 May 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collision killed petrol pump worker
प्रवेश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार की दिबियापुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में युवक का हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह औरैया दिबियापुर मार्ग पर पीबीआरपी स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायल युवक को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर एनटीपीसी चौकी इंचार्ज महिला दरोगा नीरज पुलिस बल के साथ पहुंचीं और उसके पास मिले मोबाइल से बातचीत के बाद उसकी शिनाख्त प्रवेश (25) पुत्र जगदीश निवासी पुरवा थुक्का (पट्टी) ठठिया जिला कन्नौज के रूप में हुई। घटना की सूचना पाकर दिबियापुर के समीप के गांव कैथा का पुरवा ककोर निवासी बहन पूजा और बहनोई योगेश सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनोई योगेश ने बताया कि बुधवार रात उनकी भांजी की शादी कानपुर देहात के करियापुर गांव में थी। इसमें प्रवेश भी शादी में शामिल हुआ था। गुरुवार सुबह पेट्रोल पंप पर समय से ड्यूटी पर पहुंचने के लिए बाइक से निकला था। मृतक छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-26एयूआरपी-09- रोती बहन पूजा को संभालती महिला दरोगा नीरज और परिजन। संवाद

फोटो-26एयूआरपी-09- रोती बहन पूजा को संभालती महिला दरोगा नीरज और परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed