{"_id":"4cf42cbdf02dd33aae472fb3059fabc1","slug":"vaishya-con-fress-today-social-workers-will-be-munificent-and-honored-educationist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य महासम्मेलन आज, समाजसेवी, दानवीर एवं शिक्षाविद होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य महासम्मेलन आज, समाजसेवी, दानवीर एवं शिक्षाविद होंगे सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में वैश्य महा सम्मेलन रविवार पांच जुलाई को आयोजित किया गया है। महासम्मेलन में सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक मुद्दों समेत कई अहम विषयों पर गहन मंथन होगा।
विज्ञापन
इस संबंध में शुक्रवार रात श्री गुलजारी लाल बालिका इंटर कालेज फफूंद में संपन्न बैठक को संबोधित करते हुए वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने कहा कि मंडलीय वैश्य सम्मेलन में सामाजिक आर्थिक एवं राजनैतिक मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि सम्मेलन के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मांग की जाएगी कि जिंदगी भर विभिन्न करों का भुगतान करने वाले व्यापारियों को 60 वर्ष की आयु के उपरांत वृद्धावस्था पेंशन दी जाए।
विज्ञापन
डा. गुप्ता ने कहा है कि वैश्य समाज ने निर्णय लिया है कि अपने बेटे- बेटियों की शादियां सभी उपवर्गों में करेंगे। यह निर्णय अगली पीढ़ी के स्वास्थ्य एवं सामाजिक एकता के लिए अहम कदम है।
इस मौके पर विनोद पोरवाल, मनोज गुप्ता, सुधीर पोरवाल, रेनू गुप्ता, डा. राजीव गुप्ता, विष्णु पोरवाल, श्री गोविंद गुप्ता, हरिश्चन्द्र गुप्ता, गौरव गुप्ता, आशीष पोरवाल आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता उद्यम चंद्र अग्रवाल ने की तथा संचालन मानवेंद्र पोरवाल ने किया।
युवा वैश्य एकता परिषद् फफूंद का गठन -फफूंद (औरैया )। वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र पोरवाल ने नगर फफूंद की युवा वैश्य एकता परिषद का गठन कर दिया है।
इकाई में पुरुषोत्तम गुप्ता (पम्मी) अध्यक्ष, विष्णु पोरवाल, अनुभव पोरवाल, बंटी गुप्ता, बल्लू गुप्ता उपाध्यक्ष, आशीष पोरवाल महामंत्री, अमित पोरवाल कोषाध्यक्ष, राहुल गुप्ता (लकी) मंत्री, गौरव गुप्ता संगठन मंत्री हरिओम पोरवाल संगठन मंत्री, शशांक गुप्ता मीडिया प्रभारी, नंदू गुप्ता मंत्री एवं गोपाल पोरवाल, राजू गुप्ता, बल्लू गुप्ता को सदस्य चुने।