{"_id":"c895d978d212e3ceb3e45084b2ed4be7","slug":"vaishya-and-traders-were-left-agra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य एवं व्यापारी आगरा हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य एवं व्यापारी आगरा हुए रवाना
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 05 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
रविवार को आगरा में होने वाले वैश्य एवं व्यापारी सम्मेलन के लिए दिबियापुर से खासी संख्या में लोग बस एवं निजी वाहनों से रवाना हुए। ट्रेडर्स एंड वेलफेयर ऐसोशिएसन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डा. मनोज पोरवाल के नेतृत्व में रवाना हुए लोगों ने वैश्य व्यापारी एकता के नारे लगाए।
रविवार चार अक्तूबर को आगरा में ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय व्यापारी उद्यमी अधिकार सम्मेलन एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रांतीय वैश्य अधिकार महासम्मेलन का संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें शामिल होने के लिए रविवार की सुबह खासी संख्या में वैश्य एवं व्यापारी रवाना हुए।
पदाधिकारियों के अनुसार आगरा में होने वाले सम्मेलन वैश्यों एवं व्यापारियों की समस्याएं जोरदारी से उठाईं जाएंगी।
सम्मेलन में शामिल होने आगरा रवाना हुए वैश्य नेता- औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के आगरा में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने शहर से एक सैकड़ा वैश्य नेता सहित समुदाय के लोग आगरा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
वैश्य एकता परिषद के जिला प्रभारी ब्रजेंद्र गुप्ता ने बताया कि आगरा में आयोजित वैश्य अधिकार सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता के आह्वान पर जिले से एक बड़ा तबका सम्मेलन में शामिल होने जा रहा है।
बताया कि सम्मेलन में मुख्य रूप से वैश्य समाज को राजनीति की मुख्य धारा से जोड़कर उन्हें न्याय दिलाने की आवाज उठाई जाएगी। साथ ही आए दिन वैश्य समाज के लोगों के साथ हो रहे शोषण और अन्याय की कार्रवाई से बचाने को हुंकार भरी जाएगी।
वहीं नगर इकाई महामंत्री कपिल गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में वैश्य शिरोमणि डा. सुमंत गुप्ता के दिशा निर्देशन में आगे की रणनीति तय की जाएगी।