फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   vaccine cricess at chc

वैक्सीन न होने से स्वास्थ्य केंद्र से लौटाए गए लाभार्थी

Sat, 03 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
vaccine cricess at chc
बेला(औरैया)। वैक्सीन की कमी से टीका लगाने का अभियान प्रभावित हो रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन न होने से लोगों को लौटा दिया गया। इससे लोगों में काफी नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

बेला सीएचसी में शुक्रवार को 50 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र के काफी लोगों ने शनिवार के लिए स्लॉट बुक करा दिए। लेकिन जब वह टीका लगवाने पहुंचे तो पता चला कि वैक्सीन नहीं है। कुछ स्वास्थ्य कर्मी जिले के अफसरों से संपर्क कर वैक्सीन मिलने की जानकारी जुटाते रहे। दोपहर बाद वैक्सीन न मिलने पर ताला बंद कर चले गए। सीएचसी के फार्मासिस्ट श्याम नरेश दुबे ने बताया कि वैक्सीन उपलब्ध नहीं हुई है।
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद लौट गईं
अलका वाजपेई ने बताया कि वो शुक्रवार को भी वैक्सीन लगवाने गईं थीं। स्लॉट पूरे होने की बात कहकर शनिवार को बुलाया था। जब दोबारा गईं तो पता चला कि वैक्सीन नहीं है। घंटों इंतजार के बाद लौटना पड़ा। अलका ने बताया कि शासन और प्रशासन अभियान तेज करने की बात कह रहा है, लेकिन वैक्सीन मुहैया नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामदेव ने बताया कि सरकार आएदिन वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुकता अभियान चलाने पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। लेकिन अस्पतालों में वैक्सीन ही नहीं है। इससे युवा और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed