{"_id":"6232266547121f73e839b06a","slug":"vaccination-auraiya-news-auraiya-news-knp6860695196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदिनी को लगा कोर्बेबैक्स का पहला टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदिनी को लगा कोर्बेबैक्स का पहला टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना को शिकस्त देने के लिए 50 शैया जिला संयुक्त चिकित्सालय में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। मोहल्ला गढ़ैया की नंदिनी शर्मा को कोर्बेवैक्स वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। शाम तक इस आयु वर्ग के 17 बच्चों को डोज दी गई। जिले में 58,437 बच्चों को कोर्बेवैक्स का टीका लगाया जाएगा। टीके की दूसरी डोज 28 दिन बाद लगायी जाएगी। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित ने अभियान का शुभारंभ किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि पहले दिन 50 शैया चिकित्सालय में टीकाकरण किया गया। अभी अन्य जगहों पर शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा अधिकारी से बात कर बच्चों की सूची तैयार की जाएगी। स्कूलों में भी शिविर लगाए जाएंगे। जला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. डीएन कटियार ने कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए स्टेटिक बूथ और टीमें बनाईं जा रहीं हैं।
वैक्सीन के लिए 50 प्रतिशत ऑफलाइन व 50 प्रतिशत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके लिए बच्चों का आधार अनिवार्य होगा। उधर, टीकाकरण अभियान के प्रति बच्चे भी खासे उत्साहित दिखे। 12 साल की हर्षिता अपने भाई के साथ टीका लगवाने पहुंची थी। इसी तरह आर्यन, सिद्धार्थ ने भी उत्साह के साथ टीका लगवाया।