फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   urash,injerd,karant

एचटी लाइन एलटी पर गिरी, युवक झुलसा

Thu, 14 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
urash,injerd,karant
औरैया। सदर ब्लाक के भैरोपुर में गुरुवार शाम लगभग पौने पांच बजे अचानक एचटी लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर जा गिरा। इससे घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। कई घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। वहीं एक दुकान में करंट उतर आने से युवक झुलस गया। जानकारी होने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

भैरोपुर में गुरुवार शाम एचटी लाइन का तार टूटने से हड़कंप मच गया। लोग कुछ समझ पाते तब तक कई घरों के उपकरणों से धुआं देने लगे। तार टूटने वाले स्थान के पास बने घरों में करंट दौड़ गया। जिससे चीख पुकार मच गई। वहीं पास में परचून की दुकान में करंट उतरने से दुकानदार कमल सिंह झुलस गए। इसी बीच बिजली चली गई। आननफानन में लोगों ने विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के साथ झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। प्रधान पति राहुल अवस्थी ने बताया कि गुरुवार शाम एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरा है। जिससे लोगों के घरों में करंट दौड़ गया और घरों में लगे फ्रिज, कूलर, पंखा, इनवर्टर, टीवी आदि लाखों रुपये के इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। बिजली विभाग के जेई आमोद आनंद ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर लाइन मैन भेजकर शट डाउन के बाद तार को जुड़वा कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। तार टूटने का कारण पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed