फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UPDA officials tested the preparations for Bundelkhand Expressway

यूपीडा अधिकारियों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की परखीं तैयारियां

Fri, 29 Apr 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
UPDA officials tested the preparations for Bundelkhand Expressway
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करते यूपीडा के मीडिया सलाहकार व मीडिया प्रभारी दुर्गेश उपाध - फोटो : AURAIYA
औरैया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का 15 जून को उद्घाटन किया जाना है। ऐसे में शासन एक्सप्रेसवे के निर्माण की स्थिति पर पल-पल की नजर रखे है। शुक्रवार को यूपीडा के मीडिया प्रभारी एवं सलाहकार के साथ कई अन्य अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति परखी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 जून को किए जाने वाले उद्घाटन को लेकर जोरशोर से तैयारियां की जा रहीं हैं। शुक्रवार को यूपीडा मीडिया प्रभारी एवं सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय ने पैकेज पांच के तहत आने वाले औरैया से जालौन तक के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उद्घाटन के दौरान इस मार्ग को कहां से कहां तक खोला जा सकता है, इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर लगाए जाने वाले पौधों के काम में तेजी लाने और समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एक्सप्रेस वे पर चल रहे काम का निरीक्षण करने को कई साइटों पर जाकर वास्तविक स्थिति परखी। इस संबंध में गवार कंस्ट्रक्शन के सर्वे एंड डिजाइन मैनेजर आकाश सिंह ने बताया कि पैकेज पांच के तहत आने वाले औरैया से जालौन तक के एक्सप्रेस वे का काम लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष बचा काम भी निर्धारित समय तक पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यूपीडा के महाप्रबंधक इंजीनियर राजेश मोहन गुप्ता और सहायक इंजीनियर रविंद्र आर्या भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed