फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UP: The minor was raped on the pretext of marriage, the victim gave birth to the girl

यूपी: शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म, पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, पुलिस कर रही देखरेख

Tue, 24 Aug 2021 12:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 24 Aug 2021 12:55 PM IST
सार

पीडि़ता के पिता ने महिला थाना पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी करता है। उसकी पुत्री कक्षा नौ की छात्रा थी और पास के गांव में पढने के लिए जाती थी। इसी बीच उसके जान पहचान सिखौला निवासी विकास से हो गई।

विज्ञापन
UP: The minor was raped on the pretext of marriage, the victim gave birth to the girl
अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया में एक दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर प्रेमी ने शारिरिक संबंध बनाए थे। युवती के गर्भवती होने पर शादी से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़ता के पिता ने महिला थाना पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी करता है। उसकी पुत्री कक्षा नौ की छात्रा थी और पास के गांव में पढने के लिए जाती थी। इसी बीच उसके जान पहचान सिखौला निवासी विकास से हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि विकास ने उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच बेटी गर्भवती हो गई। शादी के लिए विकास के राजी होने और लोकलाज के चलते वह ये बात दबाए रहा। बेटी जब आठ माह की गर्भवती हो गई तो विकास ने शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को पीड़िता ने जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल में महिला थाने की पुलिस देखरेख कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed