फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UP: In Auraiya, safari-riding miscreants robbed the passengers and conductor by stopping the bus

यूपी: असलहाधारी लुटेरों ने लग्जरी बस को रोककर की लूटपाट, किराए के 40 हजार रुपये, कई मोबाइल लूटे

Sun, 29 Aug 2021 11:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Aug 2021 11:26 AM IST
सार

सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि दो बस एजेंसी संचालकों के बीच पुराना विवाद था। इसमें महिला बस एजेंसी संचालक ने साथियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
UP: In Auraiya, safari-riding miscreants robbed the passengers and conductor by stopping the bus
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर के मौदहा से भिवाड़ी राजस्थान जा रही लग्जरी बस को कार सवार लुटेरों ने औरैया हाईवे के पास रोक लिया और लूटपाट की। शनिवार देर रात हुई वारदात से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह चालक की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह थाने पहुंचे बस चालक विशाल द्विवेदी निवासी अकोठी थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात ने बताया कि शनिवार को वह सहयोगी चालक अमित निवासी सोनीपत व परिचालक रजन निवासी जुहीखा अयाना के साथ मौदहा से सवारियां लेकर भिवाड़ी जा रहा था।
विज्ञापन


रात साढ़े 11 बजे के करीब हाईवे पर दो कार सवार असलहाधारियों ने ओवरटेक कर बस रोक ली। सवारियों के साथ परिचालक रजन के असलहे लगा दिए। मारपीट कर चालक और परिचालक के पास मौजूद किराये के 40 हजार रुपये, बस स्टाफ के तीन व यात्री छोटू मिश्रा निवासी जलालपुर जिला हमीरपुर का मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर बस में तोड़फोड़ कर भाग गए। चालक ने एक यात्री के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। पीछे से आ रही दूसरी बस से सवारियों को भेजा गया। विशाल की तहरीर पर पुलिस ने मनीष कटियार, सागर उर्फ लाली भदौरिया समेत एक अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है।

सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि दो बस एजेंसी संचालकों के बीच पुराना विवाद था। इसमें महिला बस एजेंसी संचालक ने साथियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई है।

बस संचालन का विवाद, कई संदिग्ध पकड़े
हाईवे पर बस को रोककर सशस्त्र बदमाशों के लूटपाट करने के मामले में बस संचालकों के बीच पुराने विवाद की बात सामने आ रही है। यात्री दहशत के मारे कुछ भी कहने से बचते रहे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

देर रात पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। औरैया हाईवे पर शनिवार रात साईं मंदिर के पास असलहाधारी कार सवारों ने बस में तोड़फोड़ और लूटपाट की थी। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला सागर भदौरिया उर्फ लाली ने 26 अगस्त को सिकंदरा कानपुर देहात में बीच रास्ते में बस रोककर बस न चलने देने की धमकी दी थी।

लाली की भी इस रूट पर बसे चलती हैं। चालक ने बताया कि लाली की बस हरियाणा के गुरुग्राम स्थित राजीव चौक एआरटीओ ने बंद कर दी थी। इसी बात को लेकर 26 अगस्त को सागर भदौरिया ने सिकंदरा ओवरब्रिज के नीचे गाड़ी को रोककर धमकी दी थी, कि वह उसके मालिक की भी बस नहीं चलने देगी।

सूत्रों के मुताबिक लूट व मारपीट की इस घटना को लेकर पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

हाईवे पुलिस गश्त पर सवाल
कहने को तो जिले में हाईवे पर जगह-जगह पेट्रोलिंग पुलिस व यूपी 112 पुलिस की गाड़ियां गश्त करती रहतीं हैं लेकिन शनिवार को हुई घटना ने हाईवे पेट्रोलिंग की पोल खोल दी। यदि हाईवे पुलिस गश्त पर होती तो शायद घटना न होती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed