फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UP Election 2022: Raja Bhaiya said - Jansatta Dal will contest on 100 seats

यूपी इलेक्शन 2022: राजा भैया बोले- 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगा जनसत्ता दल, मुद्दों पर होगा गठबंधन

Wed, 27 Oct 2021 01:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 27 Oct 2021 01:24 AM IST
सार

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया का औरैया में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सत्तादल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। प्रदेश में बदलाव की जरूरत है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Raja Bhaiya said - Jansatta Dal will contest on 100 seats
रघुराज प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि मुद्दों के आधार पर गठबंधन के विकल्प खुले हैं। विस चुनाव में सपा और भाजपा के साथ गठबंधन के लिए अभी समय है। मुद्दों पर जनसत्ता दल का गठबंधन होगा। उनका दल प्रदेश की सौ से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रहा है, जिसका होमवर्क भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


जनसेवा संकल्प यात्रा पर लखनऊ से आगरा जा रहे प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से निर्दलीय विधायक राजा भैया ने कहा कि 27 अक्तूबर को कौन दल रैली कर रहा, कौन कहां जा रहा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, पर मेरा जाने का कोई इरादा नहीं है। जनसत्ता दल का किसी भी दल संग गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने जनसत्ता दल व अन्य दलों में अंतर बताते हुए कहा कि छोटे दलों ने बड़े दलों से गठबंधन करके सीटें जीती हैं। हमारा निर्दलीय के रूप में विधान सभा पहुंचने का छह टर्म का अनुभव है। राजा भैया ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में जनसत्ता दल अहम भूमिका निभाएगा। उधर, लखनऊ से आते समय महेवा कस्बा हाईवे स्थित शाह फूड कोर्ट में ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष कुंवर विजय प्रताप सिंह सेंगर ने राजा भैया का सम्मान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां संबोधित करते हुए राजा भैया ने कहा कि जनसंकल्प यात्रा के दौरान उन्हें और पार्टी को लोगों का भरपूर प्यार व सहयोग मिल रहा है। इस बार प्रदेश में सरकार के गठन में जनसत्ता दल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कुंवर विजय प्रताप को इटावा से 2022 का चुनाव लड़ाने का एलान किया। इसके पहले क्षत्रिय समुदाय की महिलाओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत गीत के साथ सम्मान किया।
 

कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर रघुवीर सिंह सेंगर और संचालन विनोद बाबू पोरवाल ने किया। इस मौके पर प्रधान जगमोहनपुर गजेंद्र सिंह भदौरिया, बंटी चौहान, चंद्र भान सिंह, अनिल तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल भदौरिया, अमित भदौरिया, संगीता भदौरिया, करनी सेना अध्यक्ष राघवेंद्र जादौन, मनीष ठाकुर, अरुण राजावत, हर्षित ठाकुर समेत तमाम लोग मौजूद रहे। 

चुनाव के लिए कार्यकर्ता रहें तैयार
राजा भैया का काफिला शहर के पक्का बाग पहुंचा। यहां दल की जिलाध्यक्ष शुभ्रा चौहान ने कार्यकर्ताओं संग राजा भैया का फूल-मालाओं से स्वागत किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। कहा कि उत्तर प्रदेश जिस तरफ करवट लेता है, उस ओर देश की राजनीति पलट जाती है।

कहा कि कोविड काल में जनसभा नहीं कर सका था। अब विस के लिए दल प्रत्याशियों के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं, चुनाव के समय दोबारा आगमन होगा। राजा भैया के साथ एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह समेत तमाम वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में केके सिंह, सपना चौहान, मरकंद सिंह, अंशुल सिंह, रोहित यादव, पंकज व रवि सिंह समेत तमाम लोग शामिल रहे। 

बूंदी के लड्डू से तौले गए राजा भैया
शहर में कचहरी के सामने जिला जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गौड़, महामंत्री देवेंद्र पाल, हैप्पी ठाकुर, सोहेल सिंह परिहार, विकास तोमर, राहुल पवार, सोनू ठाकुर, जीतू कुशवाहा और पिंकू रजावत समेत तमाम लोगों ने राजा भैया का स्वागत किया। उन्हें बूंदी के लड्डूुओं से तौला गया। इसके पहले इन लोगों ने राजा भैया का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed