{"_id":"61683d777a90655fce244453","slug":"up-convention-of-azad-samaj-party-chandrashekhar-said-if-caste-census-is-done-then-the-truth-will-be-exposed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आजाद समाज पार्टी के सम्मेलन में चंद्रशेखर ने कहा- जातीय जनगणना हो तो खुल जाएगी पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आजाद समाज पार्टी के सम्मेलन में चंद्रशेखर ने कहा- जातीय जनगणना हो तो खुल जाएगी पोल
Thu, 14 Oct 2021 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के मुरादगंज में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से दलेल नगर में बहुजन समाज भाई चारा बनाओ सम्मेलन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि मौजूदा सरकार पिछड़ी जातियों का शोषण कर रहीं हैं।
कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर व कांशीराम ने समाज में सभी को समानता देने का जो सपना देखा था। उन सपनों को पूरा करने के लिए आजाद समाज पार्टी का गठन हुआ है। कहा कि जब तक अल्पसंख्यक, अन्य पिछड़ा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति चारों एक साथ नहीं आएंगे। तब तक समाज की सड़ी-गली व्यवस्था में बदलाव नहीं आएगा।

कहा कि जनगणना को रोकने का काम मौजूदा सरकारें कर रहीं हैं। जनगणना से जनता को पता चल जाएगा कि आरक्षण के नाम पर उनके साथ सरकारों ने सौतेला व्यवहार किया है। कार्यक्रम में जिले के ही नहीं बल्कि कन्नौज, कानपुर देहात, इटावा, जालौन के हजारों की संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़, राजकुमार गौतम, सुहेल चौधरी, रणवीर सिंह, कानपुर मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कबीर गौतम, जिलाध्यक्ष मुन्ना आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर अरविंद, चंद्रदत्त गौतम, अरविंद राठौर, अजेंद्र यादव, एसके लाल, अमन प्रताप सिंह, अतुल गौतम, अफजाल अहमद, असलम राज, अमित गौतम, हर्ष चौधरी, शरद चौधरी, गौतम असाइया, कुंअरलाल, पीडी गौतम, रेनू गौतम, रिंकी सिंह, सीमा कुशवाहा मौजूद रहे।
इसके बाद आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद अयाना के अंकित पुष्कर के आवास पर पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर अंकित पुष्कर, दिनेश पुष्कर, राघवेंद्र पुष्कर, बलवान पुष्कर आदि मौजूद रहे।