{"_id":"62125160f4d54147f00a134b","slug":"up-assembly-elections-after-casting-vote-voter-s-picture-of-evm-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा चुनाव: वोट डालने के बाद ली ईवीएम की तस्वीर, वायरल होते ही प्रशासन पर सवालों की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा चुनाव: वोट डालने के बाद ली ईवीएम की तस्वीर, वायरल होते ही प्रशासन पर सवालों की बौछार
Sun, 20 Feb 2022 08:04 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 20 Feb 2022 08:04 PM IST
सार
बिधूना में ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं ने बूथ के अंदर मोबाइल ले जाकर ईवीएम की फोटो खींची। इसके बाद फेसबुक अकाउंट पर जमकर वायरल की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
वायरल तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रशासन द्वारा जहां बूथों पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित दिखा, वहीं औरैया के बिधूना में ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने अंदर मोबाइल ले जाकर ईवीएम की फोटो खींचकर अपने-अपने फेसबुक अकाउंट पर जमकर वायरल की। जिससे सुरक्षा व्यवस्था में लगे लोगों पर भी शक का दायरा है कि आखिर में मोबाइल कैसे अंदर पहुंचे।
विज्ञापन
बिधूना विधानसभा में कई मतदाताओं ने सोशल मीडिया पर अपने प्रत्याशी को वोट देते समय ईवीएम मशीन की फोटो खींचकर वायरल की। जो काफी चर्चा का विषय बनी रही। वहीं औरैया विधानसभा क्षेत्र के अयाना की ग्राम पंचायत असेवटा में एक मतदाता ने सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन