फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   University exams from Tuesday, all preparations complete in auraiya

औरैयाः विश्वविद्यालय परीक्षाएं मंगलवार से, सभी तैयारियां पूरी

Mon, 24 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
University exams from Tuesday, all preparations complete in auraiya
श्रीगुलाब सिंह महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर जानकारी करने पहुंची छात्राएं - फोटो : AURAIYA
औरैया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। सोमवार की देर शाम तक परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। विश्वविद्यालय की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। प्रश्नपत्र खुलने और उत्तर पुस्तिकाओं को सील करने का काम सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जाएगा। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्राध्यक्षों ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकाम की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रहीं हैं। इसके लिए जिले में चार नोडल केंद्र बनाए गए हैं। इसमें नोडल केंद्र तिलक डिग्री कालेज के अंतर्गत टीडी कालेज, सिद्धेश्वर महाराज महाविद्यालय समेत नौ कालेज परीक्षा केंद्र बनाए गए। नोडल केंद्र वीजीएम कालेज दिबियापुर के अंतर्गत वीजीएम कालेज, जीएस महाविद्यालय समेत 12 कालेज परीक्षा केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन

नोडल केंद्र जनता महाविद्यालय अजीतमल के अंतर्गत जनता महाविद्यालय, सिंह वाहिनी महाविद्यालय आदमपुर समेत नौ कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इसके साथ ही नोडल केंद्र पब्लिक डिग्री कालेज बिधूना के अंतर्गत जिले के 17 केंद्रों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए कमरों, परिसर और परीक्षा केंद्र के गेट पर सीसीटीवी लगवाए गए हैं। साथ ही इन कैमरों के साथ वाइस रिकाडर भी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा विश्वविद्यालय की टीमें भी भ्रमण पर रहेंगी। उधर, सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर केंद्राध्यक्षों द्वारा कक्ष निरीक्षकों के साथ परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। इसके बाद केंद्र पर तैयारियां देर शाम तक चलीं। इधर परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी भी जानकारी करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed