{"_id":"88590ed1a96d023037e72761505a4d5b","slug":"unemployment-is-far-from-trainings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षणों से दूर होती है बेरोजगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षणों से दूर होती है बेरोजगारी
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 23 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग निदेशालय कानपुर की ओर से मैपडाइटेक्स के तत्वावधान में फफूंद कस्बा में 15 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को चेक एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
मोहल्ला ऊंचा टीला निवासी सगीर अंसारी के घर में संचालित उद्योग निदेशालय कानपुर की ओर से मैपडाइटेक्स संस्था द्वारा कारपेट के हस्त शिल्पियों के कौशल उन्नयन के लिए 15 दिवसीय निर्यात बाजार के लिए मैपडाइटेक्स प्रशिक्षण का आयोजन चला, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने कारचोब, कारपेट, कढ़ाई एवं बुनाई आदि कार्यों का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर प्रशिक्षण समापन पर नगर पंचायत फफूंद की चेयरमैन हाशमी बेगम ने प्रशिक्षणार्थियों को एक-एक हजार रुपये की चेक तथा प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर डिजाइनर संध्या एवं मैपडाइटेक्स पीएन मिश्रा, मुईनुद्दीन अंसारी, अनस, मसीउद्दीन, इखलाक अन्सारी, सलीम, मुस्तकीम, इलियास, रब्बानी, एवं शशांक मौजूद रहे।
विज्ञापन