फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncontrolled pickup overturned, sleeper bus hit the roadways from behind

Auraiya News: अनियंत्रित पिकअप पलटी, स्लीपर बस ने रोडवेज में पीछे से मारी टक्कर

Sat, 08 Jun 2024 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled pickup overturned, sleeper bus hit the roadways from behind
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के उमरैन पुल पर गुरुवार देर रात फलों लदी पिकअप पलट गई। यह देख पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। तभी उसके पीछे आ रही प्राइवेट स्लीपर बस ब्रेक लगाते-लगाते रोडवेज बस से टकरा गई। गनीमत रही सभी सवारियां सुरक्षित बच गईं।
विज्ञापन

मलिहाबाद से आम लेकर इटावा जा रही पिकअप गुरुवार की रात लगभग एक बजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उमरैन पुल के समीप पहुंची ही थी कि तभी अचानक अनियंत्रित होकर वह बीच सड़क पर पलट गई। इस घटना में पिकअप चालक छोटे यादव पुत्र रणवीर यादव निवासी बरुआ वाह आगरा को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से गोरखपुर से दिल्ली जा रही साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस के चालक अशोक कुमार निवासी मथुरा ने पिकअप को पलटते देखा तो अचानक से ब्रेक लगा दिए। तभी रोडवेज बस के पीछे आ रही स्लीपर बस का चालक हड़बड़ा गया। इससे हालांकि चालक ने ब्रेक लगाकर बस रोकने का पूरा प्रयास किया। इसके चलते प्राइवेट बस रोडवेज बस में पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से बसें क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि बसों में मौजूद सवारियां बाल-बाल गच गईं। इस घटना से एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क यातायात बाधित हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने सड़क पर फैली आम की पेटियों को हटवाया और सड़क यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराते हुए यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed