{"_id":"5cb4daf7bdec221435567dca","slug":"uncontrollable-truck-reflex-jammed-jam-passers-bother","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक पलटा, लगा जाम, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक पलटा, लगा जाम, राहगीर परेशान
Tue, 16 Apr 2019 12:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
auraiya
auraiya
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
औरैया रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। औरैया-दिबियापुर मार्ग पर बमुरीपुर गांव के पास सोमवार को दोपहर तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, इससे जाम लग गया। लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कर यातायात बहाल कराया गया। भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे एक ट्रक तेज रफ्तार से दिबियापुर से औरैया की ओर आ रहा था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार ट्रक बमुरीपुर गांव के पास पहुंचते ही वहां बने स्पीड ब्रेकर पर चालक ने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया। बेकाबू ट्रक ब्रेकर पार कर सड़क पर बीचों-बीच पलट गया। इससे वहां मौजूद राहगीरों ने भागकर जान बचाई, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। इस बीच ट्रक पलटने से औरैया और दिबियापुर रोड पर आने-जाने वाले वाहनों की लाइन लगना शुरू हो गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर का यातायात अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे कर यातायात शुरू किया। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया। उधर, वहां मौजूद किशोर सिंह यादव, गौरव यादव, कैलाश यादव, अनुज यादव ने बताया कि ट्रक के पलटने से दिबियापुर मार्ग लगभग आधे घंटे तक बाधित रहा। वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना रहा कि इस स्पीड ब्रेकर पर अक्सर कोई न कोई हादसा होता रहता है।
---