{"_id":"647e29204237bf751709289b","slug":"uncle-accused-of-obscenity-with-niece-report-auraiya-news-c-12-1-271412-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Crime: चाचा पर छह वर्षीय भतीजी संग दुष्कर्म करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Crime: चाचा पर छह वर्षीय भतीजी संग दुष्कर्म करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 05 Jun 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने अपने चचेरे देवर पर छह वर्षीय बेटी संग दुष्कर्म करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। बेला थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पति खेती कते हैं।
विज्ञापन
उसके चचेरे देवर सुमित का घर में आना-जाना है। आरोप लगाया कि 23 मार्च को वह पति संग बाहर गई थी। घर में छह वर्ष की बेटी अकेली थी। तभी सुमित घर में आया और बेटी के साथ दुष्कर्म कर भाग निकला। देर शाम को जब घर आई तो बेटी ने पूरी घटना बताई। उसने 25 मई को बेला पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई पर पुलिस ने टरका दिया।
विज्ञापन
आरोपी द्वारा कार्रवाई के लिए धमकी दी जाने पर रविवार को थानाध्यक्ष को दोबारा प्रार्थना पत्र दिया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। मासूम का डॉक्टरी परीक्षण करवाया जा रहा है। ग्रामीणों की ओर से घटना के पीछे जमीनी रंजिश बताई गई है। मेडिकल रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन