{"_id":"79f510a0b075b83a5a85e5bd78d594bf","slug":"un-diserub-met-lohia-housing-fast-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को मिले लोहिया आवास, अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को मिले लोहिया आवास, अनशन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 01 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
भाग्यनगर ब्लाक के लोहिया ग्राम दौलतपुर में अपात्रों को लोहिया आवास दिए जाने से खफा ग्रामीणों ने गुरुवार को ककोर मुख्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर अपात्रों के दिए गए आवास की जांच कराकर निरस्त कर पात्रों को दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्राम दौलतपुर के बाशिंदों ने लोहिया आवासों के आवंटन में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि आवासों के आवंटन में ग्राम प्रधान व ग्राम विकास खंड अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ कर अपात्रों को पात्र बना दिया, जिनके पास पक्के मकान, जमीन, प्लाट आदि मौजूद हैं।
विज्ञापन
बताया कि ग्राम दौलतपुर में चयनित 57 आवासों में 40 आवास अपात्रों को आवंटित किए गए हैं। कहा कि 30 मार्च, छह व सात अप्रैल को लिखित शिकायत डीएम को देकर जांच कराने की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
आज क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में आदित्य कुमार मिश्रा, रामदुलारी शर्मा, मंगीलाल निषाद, रामकुमार बाथम आदि लोग शामिल रहे।